Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

ऊखीमठ बनेगा सीएचसी, मक्कूमठ पीएचसी का जल्द जारी होगा शासनादेश

ऊखीमठ बनेगा सीएचसी, मक्कूमठ पीएचसी का जल्द जारी होगा शासनादेश

प्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग और सीतापुर के आपदा कार्यों का निरीक्षण किया

रुद्रप्रयाग। सीमान्त जिले चमोली के दो स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।

इसके अलावा मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव भी हैं। इस मौके पर उन्होंने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

इस सेंटर को अब उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और मेडिकल स्टाफ को मरीजों की उचित जांच और इलाज के निर्देश दिये। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दोनों केंद्रों के उच्चीकरण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। मक्कूमठ में मानकों के तहत जनसंख्या कम है, लेकिन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर इसे भी पीएचसी के तौर पर उच्चीकृत किया जा रहा है ताकि यहां के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इसके बाद स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई, लोकनिर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने बताया कि 31 जुलाई को अतिवृष्टि और भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग और गौरीकुंड-सोनप्रयाग राजमार्ग को नुकसान हुआ था।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा गति पकड़ रही है और वैकल्पिक पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कि यह मार्ग अगले एक महीने पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। सोन नदी के दाईं ओर चल रहे कार्य अगले 15 दिन में पूरे हो जाएंगे। नदी के बांयी ओर बाढ सुरक्षा का कार्य गतिमान हैै।

प्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग बाजार में घोड़ा पड़ाव का निरीक्षण भी किया। यहां क्षतिग्रस्त बाढ सुरक्षा दीवार की मरम्मत कर दी गयी है। इसके अलावा सीतापुर में मन्दाकिनी नदी के डायवर्जज का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैै तथा सीतापुर पार्किंग की बाढ सुरक्षा कार्य गतिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top