Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

टीरा’ ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में लॉन्च किया लग्जरी ब्यूटी स्टोर

टीरा’ ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में लॉन्च किया लग्जरी ब्यूटी स्टोर

मुंबई। रिलायंस रिटेल से जुड़ी ब्यूटी रिटेल चेन ‘टीरा’ ने मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लक्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। 6200 वर्ग फीट में फैले इस फ्लैगशिप स्टोर में प्रतिष्ठित, वैश्विक ब्रांडों के 15 शॉप-इन-शॉप बुटीक शामिल हैं। जैसे कि डायर, एस्टी लॉडर, यवेस सेंट लॉरेंट, ला मेर, प्रादा और वैलेंटिनो। स्टोर में अल्ट्रा-लक्जरी स्किनकेयर ब्रांड – ऑगस्टिनस बेडर भी शामिल है। जो टीरा स्टोर पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है।

इस फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च के मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “भारत में सौंदर्य और विलासिता को फिर से परिभाषित कर रहा है ‘टीरा’। यह विश्व स्तरीय ब्रांडों और सिग्नेचर सर्विस के साथ, सबसे अलग अनुभव प्रदान करेगा। जियो वर्ल्ड प्लाजा में हमारा टीरा फ्लैगशिप स्टोर- प्रेरित करने, सबको साथ लाने और बदलाव लाने के लिए काफी बारीकी और सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है। हम अपने ग्राहकों को लक्जरी ब्यूटी की इस असाधारण यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।”

सुगंध प्रेमियों के लिए स्टोर में एक खास सेंट रूम बनाया गया है। इसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां हवा में ही खुशबूएं तैरती रहती हैं। सेंट के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन भी यहां उपलब्ध होंगे। लग्जरी ब्यूटी रिटेल में पहली बार, टीरा ने टीरा ब्यूटी सूट में एक्सक्लूसिव इन-स्टोर स्किनकेयर सेवा शुरू की हैं। टीरा के सिग्नेचर ट्रीटमेंट में, सिग्नेचर-ग्लो, यूथ एलिक्सिर और एक्वा इन्फ्यूजन फेशियल के अलावा ऑगस्टिनस-बेडर-सिग्नेचर फेशियल विशेष रूप शामिल किए गए हैं।

यह फ्लैगशिप स्टोर में तकनीक का भी खासा इस्तेमाल किया गया है। वर्चुअल ट्राई-ऑन से लेकर पर्सनल ब्यूटी स्पेस जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरण यहां लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक टीरा का लक्ष्य भारत के सौंदर्य खुदरा परिदृश्य में एक नया मानक स्थापित करना है, जो एक ऐसा विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करे जो वास्तव में बेजोड़ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top