Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज, उग्र अवतार में नजर आई अभिनेत्री

रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज, उग्र अवतार में नजर आई अभिनेत्री

अपनी सहज मुस्कान और रोमांटिक भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली रश्मिका मंदाना अब दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नए अवतार में आने को तैयार हैं। उनकी आगामी पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस टीजर ने साफ संकेत दे दिए हैं कि रश्मिका अपने करियर में एक साहसिक और चुनौतीपूर्ण राह चुन रही हैं, जहां भावनाओं के साथ-साथ संघर्ष और आक्रोश भी प्रमुख भूमिका में हैं।

टीजर की शुरुआत एक प्रभावशाली संवाद से होती है, जिसमें एक ऐसी बेटी की कहानी कही जाती है जो मौत के आगे झुकने से इंकार कर देती है। इसके बाद रश्मिका का किरदार सामने आता है, जिसकी आंखों में आक्रोश, चेहरे पर संघर्ष और देह-भाषा में विद्रोह झलकता है। उनका यह रूप दर्शकों के लिए चौंकाने वाला है, जो अब तक उन्हें मासूम और हल्के-फुल्के किरदारों में देखने के आदी रहे हैं।

टीजर में रश्मिका को एक ऐसी महिला के रूप में दिखाया गया है, जिसे परिस्थितियों ने मजबूर नहीं बल्कि मजबूत बनाया है। मिट्टी से सना चेहरा, तीखा लुक और आक्रामक एक्शन यह इशारा करता है कि ‘मैसा’ केवल एक्शन से भरपूर फिल्म नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, प्रतिरोध और अस्तित्व की जंग की कहानी है। टीजर के हर फ्रेम में दर्द, गुस्सा और हिम्मत का मेल साफ नजर आता है।

टीजर साझा करते हुए रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दर्शकों ने अभी इस कहानी की केवल एक झलक देखी है। उन्होंने संकेत दिए कि फिल्म की असली परतें आने वाले समय में सामने आएंगी। इससे यह साफ होता है कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट को रहस्य और भावनाओं के साथ धीरे-धीरे खोलने की योजना बना रहे हैं।

फिल्म ‘मैसा’ का निर्देशन नवोदित फिल्मकार रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं और इसे अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। रश्मिका मंदाना इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसे उनके करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक माना जा रहा है।

तकनीकी पक्ष की बात करें तो फिल्म की सिनेमैटोग्राफी श्रेयस पी. कृष्णा ने संभाली है, जिन्होंने जंगलों और अंधेरे माहौल को बेहद प्रभावशाली ढंग से कैमरे में कैद किया है। वहीं, जेक्स बिजॉय का बैकग्राउंड स्कोर टीजर की तीव्रता और भावनात्मक प्रभाव को और मजबूत बनाता है। एक्शन सीक्वेंस की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय स्टंट डायरेक्टर एंडी लॉन्ग के हाथों में है, जो इससे पहले बड़े प्रोजेक्ट्स में अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top