Breaking News
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर

‘द रोशंस’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, 17 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर दिखेगी तीन पीढ़ियों की विरासत

‘द रोशंस’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, 17 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर दिखेगी तीन पीढ़ियों की विरासत

ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन जल्द ही एक बेहद खास प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोशंस की घोषणा की गई थी, जो रोशन परिवार की फिल्म इंडस्ट्री में कई पीढिय़ों की विरासत को दर्शाएगी। अब एक नए पोस्टर के साथ इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।

नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर द रोशंस का नया पोस्टर शेयर किया गया। इस पोस्टर में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन एक साथ बैठे हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके पीछे दिवंगत रोशन लाल नागरथ की तस्वीर है। पोस्ट के कैप्शन में डॉक्यूमेंट्री सीरीज से क्या उम्मीद की जा सकती है, यह बताया गया है और रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, लाइट्स, कैमरा, फैमिली! संगीत, फिल्मों और एक ऐसे रिश्ते के माध्यम से द रोशंस की दुनिया में डूब जाइए जो विरासत को परिभाषित करता है। देखिए द रोशंस, 17 जनवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर। पोस्ट पर फैंस की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही थी। एक व्यक्ति ने लिखा, बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं! काउंटडाउन शुरू हो चुका है, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘द रोशन्स’ की विरासत देखने के लिए एक्साइटेड हूं। एक और कमेंट में लिखा गया, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महान लोगों पर प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री देखने का इंतजार है। 17 जनवरी – तारीख सेव कर ली। कई अन्य फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

द रोशंस का निर्देशन शशी रंजन ने किया है। सूत्रों के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में बॉलीवुड के कई सितारों के इंटरव्यू भी होंगे, जिन्होंने रोशन परिवार के साथ काम किया है। राकेश रोशन ने इस साल की शुरुआत में शाहरुख खान का द रोशंस में योगदान के लिए धन्यवाद किया था।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top