Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये
2009 के बाद पहली बार निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  

एसजीआरआर विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन

देहरादून। श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। 33 विषयों के लिये आयोजित रिसर्च एंट्रेस में कई प्रदेशों के परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय में गुणात्मक रिसर्च को बढ़ावा देना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। शोधकार्य किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान होते हैं। हमारी कोशिश है कि श्री गुरू राम राय विश्वविद्यालय अपने शोधकार्यों के लिए देश और दुनिया में जाना जाए।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ0) यशबीर दिवान ने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश हो रही है। हमारी कोशिश है कि विश्वविद्यालय में ऐसे शोध हों जिनसे प्रदेश के साथ-साथ देश दुनिया को फायदा हो।

रिसर्च डीन (डॉ0) लोकेश गम्भीर ने जानकारी दी कि इस बार 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा मे प्रतिभाग किया। आर.ई.टी लिखित परीक्षा क्वालिफाईड करने वाले सफल छात्रों का इंटरव्यू होगा उसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो0 संजय शर्मा, केन्द्र अधीक्षक डॉ0 कीर्ति सिंह उप केन्द्र अधीक्षक डॉ0 सौरभ गुलेरी, डॉ0 स्वेता साहनी, डॉ0 बिन्सी पोथेन, डॉ0 रेखा ध्यानी एवॅं अनुभाग अधिकारी विरेन्द्र सिंह गुसांई एवं सुभाष डिमरी, गौरव फरासी, गणेष कोठारी, अक्षित, भारत जोशी, संजय कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top