Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये
2009 के बाद पहली बार निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  

“मन की बात” कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद- महाराज

करनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाराज ने सुनी मन की बात

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड़ स्थित वार्ड नंबर 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण को सुना।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डी.एल.रोड़, वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ नंबर 69 पर लाइव प्रसारण को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ साथ अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है।

महाराज ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा कार्यक्रम पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए। पीएम के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री श्रीमती मधु भट्ट, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, श्रीमती देविका रानी, श्रीमती बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, श्रीमती बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, श्रीमती अनिता देवी, श्रीमती सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top