Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली।  भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया।  टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगान टीम को सुपर ओवर में हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 54वीं बार मैच खेलने उतरी। उसे 42वीं जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने 42 मैच जीते थे। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। रोहित शर्मा को उनकी बराबरी करने के लिए अफगान टीम के खिलाफ सभी मैच जीतने थे और ऐसा ही हुआ। रोहित अगर टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हैं तो धोनी से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top