Breaking News
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

आतंक का पर्याय बने गुलदार को शिकारियों ने किया ढेर

आतंक का पर्याय बने गुलदार को शिकारियों ने किया ढेर

दो दिन में चार लोगों को घायल कर चुका था गुलदार

श्रीनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में आतंक मचाने वाले गुलदार को मार दिया गया। गुलदार को मारने के लिए चार गोली चलाई गई। चौथी गोली गुलदार को लगी, जिसमें वो ढेर हो गया। वन विभाग का कहना है कि गुलदार को आत्मरक्षा में मारा गया है। इस गुलदार ने दो दिनों के भीतर करीब 9 लोगों पर हमला कर दिया था। जिमसें से चार वनकर्मी शामिल हैं।

गुरुवार 22 फरवरी को गुलदार ने इलाके में पांच महिलाओं पर हमला किया था। पांचों महिलाओं का श्रीकोट के बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुलदार के इन हमलों के बाद से ही पूरे इलाके में लोग दहशत में थे। इन हमलों के बाद से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में लगी हुई थी। शुक्रवार की सुबह गुलदार देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के आवास के चंद कदमों की दूरी पर होटल में कमरे में घुस गया था। होटल मालिक ने समझदारी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।

और विधायक व वन विभाग को तत्काल गुलदार की सूचना दी, लेकिन वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले से ही गुलदार कमरे की खिड़की से खेत में भाग गया। इसके बाद गुलदार ने एसडीओ अनिल पैन्यूली, वनकर्मी महावीर, गुड्डू और तेज सिंह पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल हुए चोरों लोगों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया।

इधर इस घटना के बाद गुलदार को मारने के लिए वन विभाग के शूटरों को भी बुलवा लिया गया, करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शूटरों ने गुलदार को ढेर किया। वन विभाग टिहरी डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि वनकर्मियों की गोली से गुलदार मारा गया है। इसको मारने के लिए चार गोली चलाई गई। चौथी गोली गुलदार को लगी, जिसमें वो ढेर हो गया। इधर गुलदार को ढेर करने वाली टीम को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने 15 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। गुलदार के आतंक से लोग काफी डरे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top