Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ो मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ो मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

प्रख्यात सीनियर फिजिशियन डॉ SD जोशी ने अपनी टीम के साथ की 300 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच

अनघा फाउंडेशन व विचार एक नई सोच ने मिलकर लगाया स्वास्थ्य शिविर

उत्तरकाशी। अनघा फाउंडेशन उत्तरकाशी एवं विचार एक नई सोच देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें विचार एक नई सोच देहरादून के संस्थापक राकेश बिजल्वाण एवम संरक्षक डॉक्टर एस डी जोशी ( एमबीबीएस) एमडी- मेडिसिन शंकर पॉली क्लीनिक के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श दिया गया ।

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ काशी विश्वनाथ मन्दिर के महन्त जयेन्द्र पुरी द्वारा देहरादून से आये डाॅक्टर एवम अन्य साथी कपिल थापा,एस सती, अखिल रावत, आयुष जयसवाल, रमन जयसवाल को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित कर किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत, जिला चिकित्सक अधीक्षक प्रेम पोखरियाल, अजय पुरी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में 282 मरीज जिसमें ईसीजी 47और ब्लड शुगर के 112 मरीजों का निशुल्क जाँच, दवाई , बी०पी०, शुगर , मस्तिस्क और रीढ़ की हड्डी से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया । अभी तक काशी विश्वनाथ सेवा मण्डल उत्तरकाशी की जनता के सेवार्थ मैक्स, सिनर्जी तथा कैलाश अस्पताल के साथ मिलकर ८ स्वास्थय शिविरों का आयोजन कर चुकी है। इस पुण्य कार्य के समन्वयक मनोज भंडारी, रोनित पंवार , कुलदीप पंवार, प्रताप सिंह बिष्ट (संघर्ष) , उत्तम गुसाईं , सुभाष गुसाईं, सुभाष कुमाइं, शकुंतला गुसाईं, अंकित ममंगाई, पारस कोटनाला आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top