Breaking News
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर लगी मुहर, अगस्त माह से शुरू होगी प्रक्रिया

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर लगी मुहर, अगस्त माह से शुरू होगी प्रक्रिया

भाजपा को नवंबर महीने में मिलेगा अपना नया अध्यक्ष 

देहरादून। प्रदेश भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगी। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी जो दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ संपन्न होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान एक अगस्त से शुरू होगा और 15 अगस्त तक चलेगा। 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। पहली से 15 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पहली नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। चुनाव की यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी।

16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा। दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में पार्टी सदस्यता अभियान के संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। उन्हीं देखरेख में सदस्यता अभियान संचालित होगा। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में ही रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top