Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

श्री झण्डे जी महोत्सव में अब लगा दूनवासियों का तांता

श्री झण्डे जी महोत्सव में अब लगा दूनवासियों का तांता
देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु
अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
देहरादून। 30 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनकर अपने अपने गृह जनपदों को लौट चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। भारी संख्या में दून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं और पुण्य अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया।
काबिलेगौर है कि श्री दरबार साहिब के इतिहास के साथ देहरादून के नाम का इतिहास भी छिपा हुआ है। देश विदेश की संगतों के साथ साथ दूनवासियों की भी श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर अटूट आस्था है। श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। पिछले तीन दिनों से मेले में तिल भर रखने की भी जगह नहीं है। मेले में आए व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मेले की शाॅपिंग का एक अलग ही आनंद है मेले में लगे झूले आगन्तुकों को रोमांचित कर रहे हैं।
श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर जीर्णोद्धार के बाद और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है। क्या बड़ा क्या छोटा हर कोई पवित्र सरोवर के आसपास खड़ा होकर फोटो खींचने को लालाइत दिख रहा है। बड़ों के साथ बच्चांे के लिए भी मेला आकर्षण का विशेष केन्द्र बना हुआ है। मेले में लगी दुकानों में महिलाओं बच्चों सहित हर वर्ग के जरूरत का सामान उपलब्ध है। शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचकर मेले का आनन्द उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top