Breaking News
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत

कहीं आप भी इस तरीके से तो नहीं खाते हैं सेब? सेहत के लिए है नुकसानदायक

कहीं आप भी इस तरीके से तो नहीं खाते हैं सेब? सेहत के लिए है नुकसानदायक

सेब वैसे तो हर मौसम में मिल जाती है लेकिन सर्दियों में बेहद अच्छे-अच्छे सेब दिखाई देते हैं. सेब ढेर सारी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जिसमें ड्राइट्री फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, बी 6, विटामिन ई, विटामिन के, प्रोटीन, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब भी काफी ज्यादा एसिडिक होता है. इसमें पीएच लेवल 3 और 3.5 तक हो सकता है। वैसे तो यह नींबू के मुकाबले कम एसिडिक होता है. लेकिन इसके बावजूद सेब को आप सब तरह डाइट के साथ नहीं खा सकते हैं।  डाइटिशियन की मानें तो आप सेब खाते समय अक्सर कुछ खास गलतियां कर बैठते हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए. सेब खाते समय इन बातों का खास ध्यान रखें।

सेब खाने का सही वक्त क्या होता है?
जिन लोगों को गैस और अपच यानि पेट संबंधी परेशानी है तो उन्हें खाली पेट सेब खाने से बचना चाहिए. खाना खाने के 2 घंटे ही सेब खाना चहिए।

डेयरी प्रोडक्ट के साथ सेब बिल्कुल न खाएं
कुछ लोग डेयरी प्रोडक्ट के साथ सेब खा लेते हैं. जैसे दूध, दही, चीज, बटर के साथ सेब खा लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. क्योंकि सेब में साइट्रिक एसिड होता है जो दूध वाली चीजों के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है. जिसके कारण इसे पचने में दिक्कत हो सकती है. बाजारों में मिलने वाले एप्पल शेक इसलिए नहीं पीना चाहिए क्योंकि वो दूध में मिलाकर बनाए जाते हैं. जिसका असर आंत पर भी होता है. दूध के साथ सेब खाने से इसका असर स्किन संबंधी परेशानी भी बढ़ा सकती है. स्किन संबंधी डिसऑर्डर, सोरायसिस, एक्जिमा आदि।

काटने के बाद सेब को ज्यादा देर न रखें
आपने अक्सर देखा होगा कि सेब, केला, आलू, नाशपाती में पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेज एंजाइम होते हैं. जो काटने के बाद उसके एंजाइम हवा के संपर्क में आते हैं तो आयरन से भरपूर फिनोल के साथ रिएक्ट करता है. इसके कारण काटने के बाद वह पीला और काला हो जाता है।

सेब खाते समय किन बातों पर दें ध्यान
खाते वक्त सेब को छीलकर खाना चाहिए. क्योंकि उसमें मौजूद जो वैक्स या कैमिकल्स होते हैं उनसे आप बच सकते हैं।
अगर आप अपने बच्चे को लंच बॉक्स में सेब दे रहे हैं तो उसमें एक चुटकी नमक मिला लें. और फिर गर्म पानी में भिगो दें. ऐसा करने से सेब पीला या ब्राउन कलर का नहीं होगा. सााथ ही उसका पीएच लेवल भी अच्छा रहेगा. सेब को खाने से पहले अच्छी तरह से वॉश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top