Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

क्या आपको भी लगती है ज्यादा ठंड, तो हो सकती है कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या, जानें इस बीमारी के बारे में

क्या आपको भी लगती है ज्यादा ठंड, तो हो सकती है कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या, जानें इस बीमारी के बारे में

सर्दी के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ना सिर्फ इंफेक्शन बल्कि कई ऐसी बीमारियां होती है जिनका नाम तक शायद आपने नहीं सुना होगा. उन्हीं में से एक है कोल्ड इनटॉलरेंस। जी हां यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर ठंडा पड़ जाता है और आपको बहुत ज्यादा ठंड लगती है. इतना ही नहीं कोल्ड इनटॉलरेंस होने से खून की कमी से लेकर थायराइड की बीमारी भी हो सकती है, आइए आज हम आपको बताते हैं कोल्ड इनटॉलरेंस के बारे में।

क्या होता है कोल्ड इनटॉलरेंस
डॉक्टर्स का मानना है कि अगर किसी इंसान को बहुत ज्यादा ठंड लगती है या कोई व्यक्ति कोल्ड टेंपरेचर के लिए काफी सेंसिटिव होता है, तो इस स्थिति को कोल्ड इनटॉलरेंस कहा जाता है। सिर्फ सर्दी के मौसम में नहीं ऐसे लोगों को कूलर, एसी या हवा के पास बैठने पर भी सर्दी का एहसास होता है और कई बार कोल्ड इनटॉलरेंस लोगों को सीत की समस्या भी होने लगती है।

कब होती है कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या
कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या क्यों होती है? तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि हमारी बॉडी का जो टेंपरेचर है वह अलग-अलग सिस्टम से कंट्रोल किया जाता है. दिमाग में मौजूद हाइपोथैलेमस शरीर के तापमान को रेगुलेट करने के लिए थर्मोस्टेट के तौर पर काम करता है। यह दिमाग को मैसेज भेजता है जिसकी मदद से बॉडी में हीट प्रोडक्शन या कोल्ड प्रोडक्शन को कंट्रोल किया जाता है।

कोल्ड इनटॉलरेंस से कैसे बचें
अब बात आती है कि कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या से कैसे बचा जाए, तो इसके लिए जिन लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती है उन्हें गर्म कपड़े पहनकर ही पूरे समय रहना चाहिए। इतना ही नहीं पूरी बॉडी को वार्मर से कवर करें और उसके ऊपर अपने रेगुलर कपड़े पहनें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो आप सॉफ्ट वूलन का इस्तेमाल करें, क्योंकि कई बार कोल्ड इनटॉलरेंस की समस्या के कारण शरीर में चकत्ते भी पडऩे लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top