Breaking News
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

दिल्ली जल संकट- एनडीएमसी ने वीआईपी इलाकों में वाटर सप्लाई को लेकर जारी की एडवाइजरी

दिल्ली जल संकट- एनडीएमसी ने वीआईपी इलाकों में वाटर सप्लाई को लेकर जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। पानी के संकट ने राजधानी दिल्ली में रहने वालों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी में लगातार जल संकट गहराता जा रहा है। जल संकट की वजह से दिल्ली सरकार ने पानी की आपूर्ति में भी भारी कटौती कर दी है, जिसकी वजह से लोगों की समस्याएं और भी अधिक बढ़ती चली जा रही है। इसी बीच एनडीएमसी ने वीआईपी इलाकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के कई इलाकों में जितने टैंकर से पानी का सप्लाई हो रहा था उसको भी अब आधा कर दिया गया है। इसका कारण टैंकर की कमी बताई जा रही है, जिसके कारण वाटर सप्लाई में परेशानी आ रही है।

इसी बीच अब, लुटियंस जोन इलाके में भी पानी की कमी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। एनडीएमसी ने वाटर सप्लाई को लेकर अब एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक दिल्ली के वीआईपी इलाकों में भी अब एक टाइम ही पानी आएगा। जानकारी के मुताबिक, जलबोर्ड से पूरा पानी नहीं मिल रहा है।

वहीं, चाणक्यपुरी इलाके के संजय कैंप में सुबह 6:00 बजे से लोग अपना सारा काम धाम छोडक़र पानी के लिए लाइन में लगते हैं और 8:00 बजे एक पानी का टैंकर आता है जिसके बाद पानी के लिए लोग टूट पड़ते हैं। ये लोग पानी के लिए एक-दूसरे से मारामारी करते हुए अपना-अपना पाइप टैंकर के अंदर डालने के लिए जूझते हैं और वह 5 मिनट में टैंकर खाली हो जाता है। इस दौरान किसी को पानी मिल पाता है तो किसी को निराशा हाथ लगती है। वहीं, दूसरा टैंकर शाम को 4:00 बजे आएगा, तब तक जिन्हें पानी नहीं मिला उनकी जिंदगी कैसे कटेगी यह महसूस किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top