Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

छिद्दरवाला में तीन पुलिया के निकट मिला युवती का शव, आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

छिद्दरवाला में तीन पुलिया के निकट मिला युवती का शव, आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

छिद्दरवाला। रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत छीद्दरवाला देहरादून रोड पर तीन पानी पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में अज्ञात नवयुवती का शव मिला है। रायवाला पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या गला रेत कर की गई लगती है।

मामले की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल एसओ रायवाला से फोन पर बात करते हुए प्रकरण की गंभीरता से जांच करने व सभी साक्ष्यप जुटाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत चिंताजनक है, इस मामले में शीघ्र अतिशीघ्र निकटतम समस्त सीसीटीवी की जांच करते हुए घटना के अंजाम देने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़े व उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले में रायवाला प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह को पुलिस को सूचना मिली की तीन पुलिया के नीचे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। जिस पर रायवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को अपनी कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत हत्या के इरादे से किसी धारदार हथियार से गला रेतने के कारण प्रतीत होती है युवती के गले में गहरे घाव के निशान मिले हैं।

युवती ने हरे रंग का टॉप और काले रंग की जींस पहनी हुई है वा उसके दाए हाथ में काला धागा बांधा हुआ है। युवती की उम्र लगभग 20 से 25 साल के लगभग लग रही है। शव के पास ही एक जैकेट भी पड़ा मिला। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी कर दिए गए हैं। तथा युवती की मौत का कारण भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top