Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये
2009 के बाद पहली बार निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  

सीएम ने मंत्री जोशी के जन्मदिवस पर दी बधाई

जन्मदिवस पर मंत्री जोशी ने मंदिरों में टेका मत्था

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर देहरादून के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाट काली मंदिर, दरबार साहिब, मानक सिद्ध मंदिर व कुर्मांचल भवन स्थित मां दुर्गा मंदिर और में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की हवन यज्ञ किया और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मयंक जोशी, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, सिकन्दर सिंह सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top