मनोरंजन – FYOLI Times https://fyolitimes.com News Portal Thu, 23 Jul 2026 09:29:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://fyolitimes.com/wp-content/uploads/2024/04/cropped-Fyoli-Times-32x32.png मनोरंजन – FYOLI Times https://fyolitimes.com 32 32 230750028 ‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी, पेपर लीक के दर्द और छात्रों के संघर्ष को दिखाएगी सीरीज https://fyolitimes.com/teaser-for-the-scam-leaked-released-the-series-will-depict-the-anguish-caused-by-paper-leaks-and-the-struggles-of-students/ Thu, 23 Jul 2026 09:29:57 +0000 https://fyolitimes.com/?p=30100

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक नई वेब सीरीज दर्शकों के सामने आने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी आगामी सीरीज ‘द स्कैम-लीक्ड’ का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और इसके छात्रों पर पड़ने वाले असर को कहानी के केंद्र में रखा गया है।

मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर देशभर में चर्चा के बीच जी5 ने अपनी नई वेब सीरीज ‘द स्कैम-लीक्ड’ की पहली झलक जारी की है। टीजर में परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और लाखों छात्रों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ड्रामाई अंदाज में दिखाया गया है।

टीजर के साथ जारी टैगलाइन ‘एक पेपर… लाखों सपने… एक लीक… देश हैरान’ इस कहानी की गंभीरता को दर्शाती है। वीडियो में परीक्षा प्रश्नपत्रों की छपाई से लेकर उनके कथित तौर पर लीक होने तक की घटनाओं की झलक दिखाई गई है। इसके बाद न्यूज चैनलों पर पेपर लीक की ब्रेकिंग न्यूज फ्लैश होती नजर आती है, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच जाता है।

सीरीज के टीजर में यह भी दिखाया गया है कि पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद छात्रों के बीच निराशा, गुस्सा और असमंजस का माहौल बन जाता है। कहानी यह सवाल उठाती है कि आखिर परीक्षा जैसे संवेदनशील सिस्टम में सेंध कैसे लगती है और इसका असर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर किस तरह पड़ता है।

टीजर के अंतिम हिस्से में एक भावनात्मक दृश्य दिखाया गया है, जहां एक छात्र के मोबाइल पर उसके पिता का कॉल आता है, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं होती। इसके बाद एक छात्र की आत्महत्या का संकेत देने वाला दृश्य सामने आता है। यह हिस्सा परीक्षा के दबाव और उससे जुड़ी मानसिक चुनौतियों को उजागर करने की कोशिश करता है। हालांकि, यह दृश्य सीरीज की कहानी का हिस्सा है और वास्तविक घटना का चित्रण नहीं है।

(साभार)

]]>
30100
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल https://fyolitimes.com/madhosh-the-new-song-from-toxic-has-been-released-yash-and-tara-sutarias-chemistry-has-won-hearts/ Wed, 22 Jul 2026 10:01:43 +0000 https://fyolitimes.com/?p=30063

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने के बाद अब मेकर्स ने इसका दूसरा रोमांटिक ट्रैक ‘मदहोश’ जारी कर दिया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में यश के साथ तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

‘मदहोश’ को गायक सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने तैयार किया है। गाने के बोल अरसलान निजामी और सैयद मुराद गिलानी ने लिखे हैं। मधुर धुन और आकर्षक विजुअल्स की वजह से यह ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

करीब 3 मिनट 14 सेकंड लंबे इस वीडियो सॉन्ग में यश के किरदार राया और तारा सुतारिया के किरदार रिबेका के रिश्ते की अलग-अलग झलक दिखाई गई है। गाने में दोनों के बीच पहली मुलाकात, प्यार, रोमांस और रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव को खूबसूरती से फिल्माया गया है। वीडियो में कियारा आडवाणी और नयनतारा की झलक भी देखने को मिलती है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हुआ था, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब ‘मदहोश’ के रिलीज होने के बाद फिल्म के संगीत को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘टॉक्सिक’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

(साभार)

]]>
30063
बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा https://fyolitimes.com/dhamaal-4-continues-its-strong-run-at-the-box-office-crossing-the-%e2%82%b990-crore-mark-in-seven-days/ Fri, 17 Jul 2026 07:05:46 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29922

कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज में कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन दर्शकों का साथ अभी भी बना हुआ है। सातवें दिन भी फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया है और अब इसकी नजर 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री पर है।

10 जुलाई को रिलीज हुई ‘धमाल 4’ ने पहले ही दिन दमदार शुरुआत करते हुए 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ और रविवार को 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। हालांकि, वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्म के कलेक्शन में स्वाभाविक गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसकी कमाई अब भी मजबूत बनी हुई है।

सोमवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि मंगलवार को इसकी कमाई बढ़कर 9.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। बुधवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और गुरुवार को भी इसने 5.12 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

रिपोर्ट्स के अनुसार सात दिनों में ‘धमाल 4’ का कुल भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 95.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म अभी 100 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही दूरी पर है और उम्मीद की जा रही है कि दूसरे सप्ताहांत में यह यह उपलब्धि हासिल कर लेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का निर्माण लगभग 200 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है, ऐसे में आने वाले दिनों की कमाई इसके लिए अहम रहेगी।

‘ईविल डेड बर्न’ भी बना रही जगह

इस बीच हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। बॉलीवुड फिल्मों के बीच रिलीज होने के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। छठे दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 19.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

नई रिलीज से बढ़ेगी चुनौती

शुक्रवार को हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नई रिलीज के बाद ‘धमाल 4’ और ‘ईविल डेड बर्न’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पर कितना असर पड़ता है।

(साभार)

]]>
29922
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज https://fyolitimes.com/trailer-of-shehnaaz-gill-and-jay-randhawas-ishqnama-released/ Wed, 15 Jul 2026 08:49:14 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29864

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे पर लाती है, जहां प्यार को सिर्फ दो दिलों का साथ नहीं, बल्कि सरहद, मजहब और परिवार की बंदिशों से भी जूझना पड़ता है। ट्रेलर में इमोशन, रोमांस और संघर्ष का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

1982 की पृष्ठभूमि में बुनी गई प्रेम कहानी

फिल्म की कहानी वर्ष 1982 के दौर में आधारित है। गुरु रंधावा ‘निम्मा’ के किरदार में नजर आए हैं, जो पाकिस्तान पहुंचता है और वहां उसकी मुलाकात ‘नसीमा’ (शहनाज गिल) से होती है। अलग-अलग देशों और धर्मों से होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरे प्रेम में बदल जाती है, लेकिन उनकी राह आसान नहीं होती।

प्यार के सामने खड़ी हुईं सरहद और परिवार की दीवारें

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब नसीमा भारत देखने की इच्छा जताती है। निम्मा उसकी ख्वाहिश पूरी करते हुए उसे भारत घुमाने ले जाता है और बाद में सुरक्षित पाकिस्तान छोड़ने पहुंचता है। इसी दौरान दोनों के रिश्ते की जानकारी नसीमा के परिवार को मिल जाती है। इसके बाद दोनों की जिंदगी में मुश्किलों का दौर शुरू हो जाता है और उनकी मोहब्बत कई कठिन परीक्षाओं से गुजरती है।

संघर्ष, बगावत और भावनाओं से भरपूर है ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि नसीमा के पिता इस रिश्ते का कड़ा विरोध करते हैं और निम्मा को बंदी बनाकर प्रताड़ित करते हैं। वहीं, नसीमा अपने प्यार के लिए परिवार के खिलाफ खड़ी होने का साहस दिखाती है। फिल्म का ट्रेलर भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों के साथ दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाने में सफल नजर आता है।

24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज गिल और जय रंधावा की नई जोड़ी को लेकर प्रशंसकों में पहले से ही खासा उत्साह है और ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

(साभार)

]]>
29864
सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान https://fyolitimes.com/govinda-to-return-to-the-big-screen-after-seven-years-announces-new-film-rupa/ Tue, 14 Jul 2026 09:57:23 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29836

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए अभिनेता ने अब अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म उनके लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि करीब सात साल बाद वे किसी फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा की और इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया।

नई अभिनेत्री के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा के साथ नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने रानी का परिचय मीडिया से कराया। खास बात यह है कि गोविंदा इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं करेंगे, बल्कि इसके निर्माता की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है।

‘लोगों ने कहा था कि अब वापसी नहीं होगी’

मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें इंडस्ट्री में नजरअंदाज किया गया और लोगों ने यह तक कहना शुरू कर दिया था कि अब वे फिल्मों में वापसी नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने हमेशा खुद पर भरोसा बनाए रखा और हर मुश्किल के बाद नई शुरुआत करने की कोशिश की।

गोविंदा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ‘रूपा’ दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करेगी और एक बार फिर उनके अभिनय का जादू दर्शकों के बीच दिखाई देगा।

युवाओं को प्रेरित करने वाली होगी फिल्म

अभिनेता ने बताया कि यह फिल्म खास तौर पर युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। उनके मुताबिक, फिल्म का संदेश लोगों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि दर्शक थिएटर से बाहर निकलते समय एक सकारात्मक सोच के साथ जाएं।

न्यूमरोलॉजी पर जताया भरोसा

गोविंदा ने बातचीत के दौरान अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी में अपने विश्वास का भी जिक्र किया। उन्होंने 14 नंबर को अपना लकी नंबर बताते हुए कहा कि उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण पड़ाव इस संख्या से जुड़े रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक ही सप्ताह में 14 फिल्में मिली थीं और इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक सफलता का दौर देखा।

संघर्ष के बाद फिर नई शुरुआत

गोविंदा ने कहा कि राजनीति और फिल्मों के बीच उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस बार उन्होंने तय किया कि वे और इंतजार नहीं करेंगे और पूरी ऊर्जा के साथ फिल्मों में वापसी करेंगे।

2019 में आखिरी बार आए थे नजर

गोविंदा आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में दिखाई दिए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा वे 2022 की डॉक्यूमेंट्री ‘नाम था कन्हैयालाल’ का भी हिस्सा रहे। अब ‘रूपा’ के जरिए वे एक बार फिर दर्शकों के सामने नए अंदाज में नजर आने वाले हैं।

(साभार)

]]>
29836
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा https://fyolitimes.com/dhamaal-4-puts-up-a-stellar-performance-at-the-box-office-the-film-crosses-the-%e2%82%b950-crore-mark-in-three-days/ Mon, 13 Jul 2026 06:28:57 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29791

अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 19.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये, जबकि ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 56.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

‘धमाल’ सीरीज की सभी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है और अब चौथा भाग भी उसी राह पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। पहली फिल्म ‘धमाल’ ने करीब 45.60 करोड़ रुपये, ‘डबल धमाल’ ने 59.54 करोड़ रुपये और ‘टोटल धमाल’ ने 155.67 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। शुरुआती रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धमाल 4’ इन आंकड़ों को चुनौती दे सकती है।

दूसरी फिल्मों की कमाई पर पड़ा असर

‘धमाल 4’ की मजबूत शुरुआत का असर सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों पर भी देखने को मिल रहा है। ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दसवें दिन ‘अल्फा’ ने लगभग 1.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 52.98 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 17वें दिन करीब 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की और इसकी कुल कमाई 129.10 करोड़ रुपये हो गई।

कॉमेडी के साथ एडवेंचर का तड़का

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। समुद्र के बीच छिपे खजाने तक पहुंचने की इस रोमांचक यात्रा में समुद्री डाकुओं से सामना, हास्यास्पद घटनाएं और कई मजेदार मोड़ दर्शकों को लगातार हंसाते हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

]]>
29791
‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज https://fyolitimes.com/teaser-for-operation-safed-sagar-released-find-out-when-the-web-series-will-premiere/ Sun, 12 Jul 2026 05:29:30 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29782

कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित नई वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का टीजर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस मिलिट्री ड्रामा सीरीज में भारतीय वायुसेना के साहस, रणनीति और युद्ध के दौरान निभाई गई अहम भूमिका को पर्दे पर दिखाया जाएगा। टीजर में दमदार एक्शन और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है।

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की पहली झलक दर्शकों के साथ साझा कर दी है। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए चुनौतीपूर्ण अभियान से प्रेरित है। कहानी उन युवा फाइटर पायलटों पर केंद्रित है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में देश की रक्षा के लिए अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

टीजर में युद्ध के तनावपूर्ण माहौल, हवाई मिशनों और सैनिकों के साहस को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। अभिनेता सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल अनुभवी वायुसेना अधिकारियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि मिहिर आहूजा, अभय वर्मा और तारुक रैना युवा पायलटों के किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में टीमवर्क, नेतृत्व और देशसेवा की भावना को प्रमुखता से उभारा गया है।

इस वेब सीरीज का निर्देशन ओनी सेन ने किया है, जबकि इसकी कहानी अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने तैयार की है। सीरीज में दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, अर्णव भसीन और अमृता बागची समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मैचबॉक्स शॉट्स और फील गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का प्रीमियर 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

(साभार)

]]>
29782
24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा https://fyolitimes.com/ramayan-trailer-to-be-released-on-july-24-makers-make-the-announcement/ Sat, 11 Jul 2026 07:02:50 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29764

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने बड़ी घोषणा की है।  मेकर्स द्वारा जारी पोस्ट में कहा गया है कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की उस अमर गाथा का सिनेमाई रूप है, जिसने सदियों से धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा का संदेश दिया है। पोस्ट में दावा किया गया कि इस महाकाव्य को भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे भव्य स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसी के साथ मेकर्स ने पुष्टि की कि ‘रामायण’ का आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज की तारीख सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और कुणाल कपूर भगवान इंद्र के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, आदिनाथ कोठारे और अरुण गोविल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

(साभार)

]]>
29764
‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू https://fyolitimes.com/explosive-trailer-for-dune-3-released-a-new-battle-for-power-and-war-begins/ Thu, 09 Jul 2026 08:54:23 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29721

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, बड़े युद्ध, भावनात्मक संघर्ष और सत्ता की लड़ाई की झलक दिखाई गई है। फिल्म की कहानी पॉल एट्राइड्स के जीवन के सबसे निर्णायक दौर को सामने लाती है, जहां उसे अपने फैसलों और उनके परिणामों का सामना करना पड़ता है।

ट्रेलर में टिमोथी चालमेट एक बार फिर पॉल एट्राइड्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बार उनका किरदार सत्ता, जिम्मेदारियों और लगातार बढ़ते संघर्षों के बीच उलझा दिखाई देता है। पॉल अपने भविष्य और साम्राज्य को लेकर गहरे द्वंद्व में है, जबकि उसके फैसले पूरी आकाशगंगा की दिशा तय करते नजर आते हैं।

वहीं जेंडाया एक बार फिर चानी के किरदार में दिखाई देती हैं। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि पॉल और चानी के रिश्ते में पहले जैसी मजबूती नहीं रही। दोनों के बीच बढ़ती दूरियां कहानी में भावनात्मक तनाव को और गहरा करती हैं।

फिल्म में नए किरदारों की एंट्री भी कहानी को नया मोड़ देती है। रॉबर्ट पैटिंसन का रहस्यमयी किरदार पॉल के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरता है, जबकि आलिया एट्राइड्स से जुड़े कुछ रहस्यमयी दृश्य फिल्म के सस्पेंस को बढ़ाते हैं। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में विशाल सैंडवर्म और युद्ध के भव्य दृश्य फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस की झलक पेश करते हैं।

कहानी पिछली फिल्म की घटनाओं के करीब दो दशक बाद की है। अब पॉल एट्राइड्स सम्राट बन चुका है, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद उसे कई नए विरोधियों, राजनीतिक साजिशों और निजी रिश्तों के संकट का सामना करना पड़ता है। भविष्य को लेकर आने वाले भयावह संकेत उसे कठिन फैसले लेने के लिए मजबूर करते हैं, जिससे कहानी और अधिक रोमांचक बन जाती है।

फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव ने किया है। स्टार कास्ट में टिमोथी चालमेट, जेंडाया, जेसन मोमोआ, फ्लोरेंस प्यू, रेबेका फर्ग्यूसन, आन्या टेलर-जॉय और रॉबर्ट पैटिंसन जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘ड्यून 3’ 18 दिसंबर को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अंग्रेजी और हिंदी समेत कई भाषाओं में 3D और आईमैक्स फॉर्मेट में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।

(साभार)

]]>
29721
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज https://fyolitimes.com/trailer-released-for-rahun-main-tere-rubaru-packed-with-suspense-and-murder-mystery/ Wed, 08 Jul 2026 07:14:40 +0000 https://fyolitimes.com/?p=29689

सस्पेंस, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी कई रहस्यमयी हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर वारदात का तरीका एक जैसा नजर आता है। जांच आगे बढ़ने के साथ सवाल उठता है कि आखिर इस सीरियल किलर का अगला निशाना कौन होगा और क्या उसे समय रहते रोका जा सकेगा।

ट्रेलर में एक व्लॉगर और उसकी गर्लफ्रेंड की यात्रा भी दिखाई गई है, जो छुट्टियां मनाने के दौरान खौफनाक घटनाओं के जाल में फंस जाते हैं। कहानी में प्यार, विश्वासघात और रहस्य एक साथ आगे बढ़ते हैं, जिससे फिल्म में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। साथ ही, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा उसके नकारात्मक पहलुओं को भी कहानी में शामिल किया गया है।

फिल्म का निर्देशन इंद्र दास ने किया है, जबकि इसका निर्माण सुमन सौरभ ने एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले किया है। फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ 17 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

]]>
29689