Breaking News
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से होगी विजय – गणेश जोशी

नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत दिल्ली तिमारपुर विधानसभा के मुरलीवाला कुआ सब्जी बाजार घंटाघर में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए भ्रष्टाचार पर प्रहार का है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर दिल्ली की जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़े अंतर से विजय करने जा रही है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रोहतास नगर विधानसभा के अशोक नगर मंडल के पहाड़ी मंदिर के डी ब्लॉक में और रामनगर मंडल के दीवान नर्सिंग होम में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्लीवासी झूठ, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार पर आधारिक सरकार के विरुद्ध दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भी भाजपा बड़े अंतर से विजय होने जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्याम लाल, कार्यक्रम संयोजक मनोज, मुकेश वर्मा, गिरीश बलूनी, अनुराज चंदेल, ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर, राजू बंसल,भगवान दास, मनीष, सुरेद्र शर्मा, पंकज, अभिषेक जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top