Breaking News
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में  किया प्रतिभाग

अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है – गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा संभागार में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत कई वर्षों से समाजहित एवं उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। उन्होंने सभी को दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के फील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ कहते थे।अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है, और अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का काम गोर्खाली सुधार सभा कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस समाज ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान वीर नारियों वीर माताओं को भी सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। घरों में जौं (जैवरा) बोते हैं। विजयदशमी के दिन घर के बड़े-बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को दही -चावल का टीका लगाते हैं और बालों में जँवरा सजाते है, साथ ही सभी को उपहार- दक्षिणा आदि भी देते हैं। घर-घर में विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों का सभी आनंद लेते है। समस्त गोर्खाली समाज में पूरे पाँच दिनों तक दशहरे का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, संस्था अध्यक्ष पदम थापा, ब्रिगेडियर केजी बहल, गोदावरी थापली, कर्नल डी०बी० थापा, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, प्रभा शाह, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top