Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

मसूरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुंचकर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कैमल बैक रोड के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मसूरी में 67 किलोमीटर लंबी सिविल लाइन परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसके अंतर्गत कैमल बैक रोड के एक 100 मीटर हिस्से में हार्ड रॉक के कारण कार्य में बाधा आई थी, जिससे निर्माण में देरी हुई। उन्होंने कहा कि अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है और कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार मसूरी के विकास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि कैमल बैक रोड मसूरी की मुख्य सड़कों में से एक है और इसका निर्माण कार्य पूरा होने से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य मसूरी को और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक पर्यटन स्थल बनाना है।उन्होंने अधिकारियों निर्देशित किया कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, जल संस्थान के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top