Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये
2009 के बाद पहली बार निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कमल विहार और अजीत विहार में जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली \देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार एवं अजीत विहार में जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, रेखा रावत, बीजेपी प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top