Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान किया जारी

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान किया जारी

देहरादून।  गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है। गणतंत्र दिवस परेड के सभी प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, होमगार्ड, कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में खड़े करेंगे। यहां से सभी को पैदल परेड ग्राउंड तक पहुंचना होगा।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
– धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
– सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज में खड़े किए जाएंगे।
– राजपुर रोड से परेड मैदान में आने वाले लोगों के वाहनों को लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में खड़ा किया जाएगा।

यहां रहंगे बैरियर
आउटर प्वाइंट : ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसेफिक तिराहा।
इनर प्वाइंट : रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडौन चौक, कान्वेंट रोड तिराहा।
(नोट : पासधारकों को छोड़कर इनर प्वाइंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा।)

विक्रमों के लिए डायवर्जन

– दो नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस जाएंगे।
– तीन नंबर रूट के विक्रम तहसील चौक से एमकेपी की ओर भेजे जाएंगे।
– पांच और आठ नंबर रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।
– प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिए जाएंगे।
– राजपुर रोड के विक्रम ग्लोब चोक से पैसेफिक तिराहा होते हुए बेनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।सिटी बसों के लिए व्यवस्था
– आईएसबीटी राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी।
– रिस्पना की ओर आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक फिर यहां से एमकेपी चौक से आराघर की ओर जा सकेंगी।
– रायपुर रोड वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर तक आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top