Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये
2009 के बाद पहली बार निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज
चुनाव में पारदर्शिता के लिए आयोग सख्त, व्यय विवरण न देने वालों पर होगी कार्रवाई
क्या आप भी करते हैं गर्मियों में अधिक आम का सेवन, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान  

मसूरी से दून आ रही कार खाई में गिरी, छह घायल

तीन घायलों की हालत गम्भीर, घायलों में तीन महिलाएं नेपाल निवासी

मसूरी। मसूरी- देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे घटना की सूचना मिलते ही वह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

बताया कि कार संख्या UK07FJ6751 देहरादून से मसूरी की तरफ आ रही थी जो की भट्टा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमे तीन लड़के व तीन लड़कियां सवार थी जिनका रेस्क्यू कर खाई से बहार निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमे तीन को गम्भीर चोटे आई है। तीन घायलों को सिविल अस्पताल व तीन को मैक्स अस्पताल देहरादून भेजा गया।

घायलों की पहचान भवानी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जसपुर, दिलीप सिंह निवासी नरेंद्रनगर, गिरीश सिंह निवासी आगराखाल टिहरी गढ़वाल, मोना, सपना, मीना निवासी कविराजनगर नेपाल के रुप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top