Breaking News
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- कांग्रेस ने लॉन्च किया घोषणा पत्र, किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े वादे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- कांग्रेस ने लॉन्च किया घोषणा पत्र, किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े वादे

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना 40 पेज का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों, महिलाओं, और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने किसानों के लिए किसान आयोग के गठन और एमएसपी गारंटी के लिए तत्काल कानून बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही, महिला किसानों को विशेष सुविधाएं देने की भी घोषणा की गई है।

घोषणा पत्र के कुछ प्रमुख वादे इस प्रकार हैं:

किसानों के लिए किसान आयोग का गठन।
एमएसपी की कानूनी गारंटी।
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा और सिंघु बॉर्डर पर स्मारक का निर्माण।
महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज और महिला ITI की स्थापना।
विदेशों में नौकरियों के लिए हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन।
सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लाने का वादा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की प्रतिबद्धता।
दो लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा।
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन।
25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की सुविधा।
महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत।
सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वादा।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को “हाथ बदलेगा हालात” नाम से जारी किया है, जिसमें जनता के सामने 7 प्रमुख गारंटी भी पहले दी जा चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस अपने इन वादों से हरियाणा की जनता को कितना प्रभावित कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top