Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

भारत के दौरे पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात

भारत के दौरे पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री के तौर पर अनवर इब्राहिम की यह पहली भारत यात्रा

कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत के दौरे पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम का आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के नेता गर्मजोशी से गले मिलते दिखाई दिए। इससे पहले मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भी शिरकत की। मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर मलेशिया के पीएम भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इब्राहिम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। प्रधानमंत्री के तौर पर यह अनवर इब्राहिम की पहली भारत यात्रा है।

अनवर इब्राहिम के इस भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मलयेशिया के पीएम ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मलेशिया के पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री की मुलाकात में विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठ सकता है। इससे पहले भारत ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के सामने भी जाकिर नाइक का मुद्दा उठाया था, लेकिन उसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई। भारत और मलयेशिया के संबंध खासे उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। जाकिर नाइक को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई। अब दोनों देशों की कोशिश है कि रिश्तों को वापस पटरी पर लाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top