Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

बीकेटीसी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा के लिए की पूजा

बीकेटीसी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा के लिए की पूजा

बीकेटीसी के कई मंदिरों में की पूजा अर्चना

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की सुरक्षा हेतु प्रार्थना की है। इसी के तहत श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में पूजा-अर्चना की गयी।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़े जाने तथा हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों पर जेहादी तत्वों द्वारा हो रहे जुल्मों पर चिंता व्यक्त की थी।

इसी संदर्भ में मंगलवार को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन की रक्षा हेतु प्रार्थना आयोजित की गयी। बांग्लादेश के हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए को आज मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित हुई। श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा हेतु भगवान बदरीविशाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट विवेक थपलियाल, अमित बंदोलिया,अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गयी इस अवसर पर पुजारी परमेश्वर डिमरी,प्रबंधक नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे। श्री केदारनाथ धाम में पुजारी शिवशंकर लिंग तथा धर्माधिकारी औंकार शुक्ला एवं वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय पाठ का जाप किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान प्रदीप सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण नारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक अजय शर्मा एवं पुजारीगण मौजूद रहे। मां काली मंदिर कालीमठ में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आये संकट मिटाने की प्रार्थना की गयी इस अवसर पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित तथा वेदपाठी रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।तृतीय केदार तुंगनाथ में भगवान तुंगनाथ जी का जलाभिषेक किया गया तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी मठापति रामप्रसाद मैठाणी आदि मौजूद रहे। द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित , श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी,श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने हेतु पूजा-अर्चना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top