Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

महाराज ने पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया प्रतिभाग

महाराज ने पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया प्रतिभाग

राजदूत से भेंट कर दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उपयोगी हैं पेरू की फसलें

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य, कमल महल में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। जिसकी राजधानी लीमा है। यहां लामा और अल्पाका जैसे भेड़ के समान पालतू जानवरों से भरपूर मात्रा में ऊन पाई जाती है। जलवायु के लिहाज से उत्तराखंड के लिए भी यह जानवर बेहद लाभकारी है।

महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिण अमेरिका और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पाक स्थलों में से एक है। पेरू के रेस्तराँ अधिक से अधिक यादगार व्यंजन परोसते हैं, खाने के शौकीन और शेफ़ इस क्षेत्र में आते रहते हैं। पेरू की अनूठी फसलों की विस्तृत श्रृंखला। पेरू का कृषि उद्योग हज़ारों प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन करता है। उत्तराखंड के और वहां के वातावरण में काफी समानताएं हैं। इसलिए में हम उन फसलों का उत्पादन अपने पर्वतीय क्षेत्रों में करके किसानों की आय में कई गुना इजाफा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top