Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कांवड़ यात्रा, तीन दिन के अंदर 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल

दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही कांवड़ यात्रा, तीन दिन के अंदर 12 लाख से अधिक कांवड़ियों ने भरा गंगाजल
हरिद्वार। पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।  झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया। धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। विज्ञापन बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है।
अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है। बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं। जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top