Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी माता और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी माता और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले अपनी मां मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है। उन्होंने कहा बच्चा अपने जन्म के बाद जब बोलना सीखता है तो सबसे पहले जो शब्द वह बोलता है वह होता है ‘माँ’। स्त्री माँ के रूप में बच्चे की गुरु है। उन्होंने कहा माता का कर्तव्य केवल लालन-पालन व स्नेह दान तक ही सीमित नहीं है। बालक को जीवन में विकसित होने उत्कर्ष की ओर बढ़ने के लिए भी माँ ही शक्ति प्रदान करती है, उसे सही प्रेरणा देती है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा का अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर के इंद्रानगर स्थित निजी आवास पहुंचकर अपनी गुरु माता सविता कपूर का आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा मैं आज जो कुछ भी हूं अपने गुरु स्वर्गीय हरबंश कपूर जी एवं गुरु माता सविता कपूर जी की वजह से ही हूँ। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु पूर्व विधायक स्व.हरबंश कपूर को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने ब्राह्मण वाला स्थित प्रकाश सुमन ध्यानी से उनके आवास में पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। मंत्री ने निःस्वार्थ भाव से गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और गुरुजनों को नमन करते हुए कहा गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top