Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज

सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द्ध करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए- डीएम

सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द्ध करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए- डीएम
डीएम की जनसुनवाई में सुनीं गयीं सौ से अधिक पीड़ितों की शिकायत
देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका की  जनसुनवाई में 108 शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सिंचाईं  गूल बंद करने, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, समाज कल्याण विधावस्था पैंशन लगवाने, कॉलेज के समीप ठेका खिलवाने, घरों के समीप टेलीकॉम टावर लगवाने, भरण पोषण आदि शिकायत प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदार, कानूनगो को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी शिकायतों पर पटवारी की आख्या के उपरांत स्वयं निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए आख्या दें।
जनसुनवाई में एक शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनको अन्य भूमि के अभिलेख दिखाकर नगर निगम की भूमि पर कब्जा दे दिया। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में नगर निगम क्षेत्र में भूमि विक्रय करने की बात बोलकर रकम ले ली, भूमि नही दी जा रही है, जिलाधिकारी ने नगर निगम तथा राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द्ध किए जाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए।
रायपुर में घनी आबादी वाले क्षेत्र में छत पर टावर लगाने की शिकायत पर एमडीडीए को मानक के अनुरूप कार्यवाई करने  के निर्देश दिए। बालावाला में भगवानदास कालेज के समीप सिंचाई गुल बंद करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मौके पर जाकर सिंचाई गुल खुलवाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भूमि मंगत ग्राम में जिस पर भूमाफिया द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही है, जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि एक व्यक्ति द्वारा पूर्व में उनको विक्रय की गई भूमि को अन्य व्यक्तियों को भी विक्रय किया गया, जिसका जानकारी उनको बाद में लगी, इस जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। लाखामंडल में किए गए विद्युत विभाग के कार्यों में धन का दुरुपयोग होने की शिकायत पर अधि अभि विद्युत चकराता को जांच के निर्देश दिए। बुजुर्ग महिलाओं ने पुत्र की मृत्यु के उपरांत पुत्र वधू  द्वारा  घर से निकाल दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण पर  भरण पोषण के तहत  कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top