Breaking News
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,

पीएम मोदी ने विपक्ष पर चुन-चुनकर दागे सवाल, पूछा- ‘ईवीएम जिंदा है या मर गया?’

पीएम मोदी ने विपक्ष पर चुन-चुनकर दागे सवाल, पूछा- ‘ईवीएम जिंदा है या मर गया?’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से NDA संसदीय दल का नेता चुना गया. नेता चुने जाने के बाद NDA प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया. इससे पहले संसद भवन की पुरानी इमारत में स्थित संविधान कक्ष में NDA की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब चार जून के नतीजे आए तो मैं काम में व्यस्त था. बाद में फोन आने शुरू हुए. मैंने कहा कि ये आंकड़े तो ठीक हैं, ये बताओ कि EVM जिंदा है या मर गया? क्योंकि ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र और लोकतंत्र की प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा दिया जाए. ये लगातार EVM को गाली देते रहे. ये EVM की अर्थी निकालने की तैयारी में थे.

उन्होंने कहा, ‘लेकिन 4 जून की शाम तक उनको ताले लग गए. ईवीएम ने उनको चुप करा दिया. यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, इसकी निष्पक्षता है. मुझे उम्मीद है कि मुझे 5 साल तक EVM के बारे में सुनने को नहीं मिलेगा, लेकिन जब हम 2029 में जाएंगे, तो शायद वे फिर से ईवीएम के बारे में बात करेंगे. देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.’ PM मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा, ’10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई. अगर 2014, 2019 और 2024 के चुनावों को मिला दें, तो कांग्रेस को उतनी सीटें भी नहीं मिलीं, जितनी इस चुनाव में बीजेपी को मिलीं. मैं साफ देख सकता हूं कि पहले इंडी गठबंधन के लोग धीरे-धीरे डूब रहे थे, अब वे तेजी से डूबने वाले हैं.’

PM मोदी ने दावा किया कि देश को सिर्फ NDA पर भरोसा है और उन्होंने कहा, ‘जब इतना अटूट भरोसा और विश्वास होता है, तो स्वाभाविक है कि देश की उम्मीदें भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 सालों का काम तो बस एक ट्रेलर है और यही मेरी प्रतिबद्धता है.’ उन्होंने देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बिना किसी देरी के और अधिक तेजी से, अधिक आत्मविश्वास के साथ और अधिक विस्तार से काम करने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा, ‘हम न तो हारे थे और न ही हारे हैं, लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं. हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं. हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है. ये हमारे संस्कार हैं.’

https://twitter.com/ANI/status/1798989897715597764

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top