Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका, बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन कमाए 36 करोड़

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका, बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन कमाए 36 करोड़

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ईद के मौके पर फैंस के लिए तोहफा लेकर आए हैं. उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है. ईद के मौके पर रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां को काफी पसंद किया जा रहा है. इंडिया के साथ विदेशों में भी बड़े मियां छोटे मियां की धूम देखने को मिल रही है. फिल्म का पहले दिन का इंडिया का कलेक्शन तो सामने आ गया था. अब फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

बड़े मियां छोटे मियां एक्शन से भरपूर फिल्म है. फिल्म की खास बात इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आए हैं. विलेन के किरदार में पृथ्वीराज को बहुत पसंद किया गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े मियां छोटे मियां ने इंडिया में टोटल 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो ईद के हिसाब से काफी कम है।

वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 36.33 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसमें ओवरसीज पेड प्रिव्यू भी शामिल हैं.
ईद क छुट्टी पर फिल्म ने इतना कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन वीकेंड पर काफी बढ़ सकता है. वर्ल्डवाइड फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बड़े मियां छोटे मियां के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 350 करोड़ है. जिस हिसाब से फिल्म कलेक्शन कर रही हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि इसे अपना बजट पूरा करने में ही काफी समय लगने वाला है. वहीं फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top