Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 3 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। पार्टी ने गुजरात के तीन लोकसभा क्षेत्रों सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, सुरेंद्रनगर से रित्विक भाई मकवाना, जूनागढ़ से हीरा भाई जोटवा और वडोदरा से जसपाल सिंह पोधियार को टिकट दिया गया है। गुजरात कांग्रेस ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है।

कांग्रेस अब तक कुल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने 12 अलग-अलग सूचियों में 232 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश भर में 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे। गुजरात में 26 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव निपटा लिया जाएगा, जो कि तीसरे चरण में यानी 7 मई को होगा।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। कांग्रेस आगामी शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी जो पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित होगा। कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top