Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सालावाला स्थित चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावी कार्यक्रमों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 06 अप्रैल सालावाला चुनाव कार्यालय में भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस के नेता और कार्यकर्तागण भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में 08 अप्रैल को जनरल वीके सिंह के देहरादून में आयोजित होने वाले जनसभा कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चुनाव कार्यालय प्रभारी आर एस परिहार, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, विधानसभा सह संयोजक निरंजन डोभाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया सहित सभी शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top