Breaking News
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
यूट्यूबर ध्रुव राठी को 2018 के मानहानि मामले में अदालत ने जारी किया जमानती वारंट
यूट्यूबर ध्रुव राठी को 2018 के मानहानि मामले में अदालत ने जारी किया जमानती वारंट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला

यूट्यूबर ध्रुव राठी को 2018 के मानहानि मामले में अदालत ने जारी किया जमानती वारंट

यूट्यूबर ध्रुव राठी को 2018 के मानहानि मामले में अदालत ने जारी किया जमानती वारंट

नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ वर्ष 2018 से जुड़े मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला विकास सांक्रित्यायन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ध्रुव राठी ने अपने वीडियो ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2’ में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए थे।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल जैन की अदालत को बताया गया कि ध्रुव राठी के लिए भेजा गया नोटिस उनके पते पर पहुंचा, लेकिन वहां परिसर बंद मिला। इसके बाद अदालत ने यह कदम उठाया।

इससे पहले भी अदालत ने इसी सप्ताह ध्रुव राठी को नए सिरे से समन जारी किया था। शिकायतकर्ता की ओर से मामले की सुनवाई जल्द कराने की मांग की गई थी। पहले इस प्रकरण की सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित थी।

विदेश में रहने के कारण समन पहुंचने में देरी का दावा
शिकायतकर्ता विकास सांक्रित्यायन ने अदालत में दलील दी थी कि ध्रुव राठी आमतौर पर विदेश में रहते हैं, जिसके चलते उन्हें समन पहुंचाने की प्रक्रिया में पिछले कई वर्षों से देरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ध्रुव राठी फिलहाल सीजेपी के प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के सिलसिले में भारत में हैं। इसी आधार पर मामले की सुनवाई की तारीख पहले करने और जल्द समन जारी करने का अनुरोध किया गया था।

शिकायतकर्ता ने अदालत को हरियाणा में ध्रुव राठी के आवास की जानकारी होने की बात भी बताई थी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। अदालत की आगे की कार्रवाई पर इस प्रकरण की दिशा निर्भर करेगी।

Back To Top