Breaking News
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई/गोवा। फिल्म इंडस्ट्री से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अस्पताल में सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई।

नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर की ओर से किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। निधन की विस्तृत परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

अभिनय की दुनिया में छोड़ी अमिट छाप

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। वर्ष 1978 में फिल्म ‘गमन’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ‘परिंदा’, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘खामोशी’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

उनके अभिनय के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। वर्ष 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। अपनी दमदार आवाज, संवाद अदायगी और सशक्त अभिनय के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

Back To Top