Breaking News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मंडी परिषद की धीमी कार्यप्रगति पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराज़गी, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मंडी परिषद की धीमी कार्यप्रगति पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराज़गी, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
मसूरी में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, सरकारी आवास पर गिरी विशाल चट्टान
मसूरी में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, सरकारी आवास पर गिरी विशाल चट्टान
कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत
कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”
8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”
राजपुर रोड पर पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने युवक को दबोचा
राजपुर रोड पर पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने युवक को दबोचा
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से अवैध शराब की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से अवैध शराब की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर

कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत

कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत

देहरादून। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर लौटी जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

उन्नति शर्मा ने अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी संतुलन बनाए रखने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने की सलाह दी।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उन्नति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और उन्नति की तरह देश का नाम रोशन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने उन्नति शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगी।

Back To Top