Breaking News
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

गंगोत्री हाईवे पर फिर मंडराया भू-धंसाव का खतरा, पापड़गाड में सड़क पर पड़ी 50 मीटर लंबी दरार

गंगोत्री हाईवे पर फिर मंडराया भू-धंसाव का खतरा, पापड़गाड में सड़क पर पड़ी 50 मीटर लंबी दरार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर एक बार फिर भू-धंसाव का खतरा गहरा गया है। भटवाड़ी के पापड़गाड क्षेत्र में सड़क पर आई लंबी दरार ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि न केवल गंगोत्री हाईवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि पास स्थित क्यार्क गांव भी संभावित खतरे की जद में आ गया है।

भटवाड़ी स्थित पापड़गाड के पास सोमवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक भू-धंसाव के संकेत दिखाई दिए। शुरुआत में सड़क पर हल्की दरार नजर आई, लेकिन कुछ ही घंटों में यह करीब 50 मीटर तक फैल गई। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान केवल दोपहिया वाहनों को सीमित रूप से गुजरने की अनुमति दी गई।

स्थिति सामान्य बनाने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने दरारों को अस्थायी रूप से मिट्टी भरकर ठीक किया और बाद में यातायात बहाल कर दिया। हालांकि विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश या भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क फिर धंस सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर बड़े पैमाने पर भू-धंसाव हुआ था, जिसके कारण गंगोत्री हाईवे कई दिनों तक बंद रहा था। इसके बावजूद स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्यार्क गांव और सड़क दोनों गंभीर खतरे में पड़ सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पापड़गाड से आने वाले मलबे और बड़े-बड़े बोल्डर मोटर पुल और आसपास के इलाके के लिए भी जोखिम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने भागीरथी नदी के किनारे सुरक्षात्मक कार्य कराने और भू-धंसाव रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

इस मामले में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए तकनीकी सर्वे कराया जा रहा है। संबंधित एजेंसियों की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और स्थायी संरक्षण कार्य शुरू किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

Back To Top