Breaking News
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें- उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें- उमर अब्दुल्ला
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित

अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि के कारण मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कंडोली चिड़ोवाली, आर्य नगर नई बस्ती, केनाल रोड सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली चिड़ोवाली क्षेत्र में बरसाती नदी के कारण पुश्ते में हो रहे कटान पर अधिकारियों को तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने एवं पुश्ते को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो यह सुनिश्चित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने आर्य नगर नई बस्ती में क्षतिग्रस्त आंतरिक मार्गों का निरीक्षण करते हुए उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

इस अवसर पर सुरेंद्र राणा, योगेश घाघट जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Back To Top