Breaking News
गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
सीएम धामी ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का किया अभिषेक
आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट
‘कर्तव्य’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
‘कर्तव्य’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक- मुख्यमंत्री धामी
भगवान बुद्ध का जीवन करुणा, अहिंसा, सत्य, शांति और मानवता का प्रतीक- मुख्यमंत्री धामी
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
बुजुर्ग समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर-सीएम धामी
खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश
खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

रांची। झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह झटका माना जा रहा है। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

वहीं जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना। हम ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड में मजबूत करेंगे।

प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top