Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी

एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है- गणेश जोशी

मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन एवं आवश्यक विवरणों का अद्यतन कराया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गणना प्रपत्र भी उपलब्ध कराया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति होता है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर आवश्यक संशोधन समय रहते अवश्य कराए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इसलिए सभी पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने विवरणों को अद्यतन करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में योगदान दें।

कृषि मंत्री ने कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक मत राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर एक सशक्त, समृद्ध और जागरूक भारत के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

Back To Top