Breaking News
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर किया 300 पौधों का रोपण

अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे

आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव

SIR को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए 7 जून तक नियुक्त करें बीएलए-2- डीएम 

भट्टोवाला गोलीबारी कांड- महिला आयोग की अध्यक्ष ने एम्स पहुँचकर जाना घायलों का हाल

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

यात्रा पर आ रहे हैं तो रहें सतर्क, यातायात नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक सीज, श्रीनगर पुलिस का अभियान जारी

श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए श्रीनगर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यात्रा मार्गों पर कुछ वाहन चालक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, अवैध हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस ने एक बाइक को रोका, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया तथा चालक को तत्काल मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने के निर्देश दिए।

कोतवाली श्रीनगर के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

Back To Top