Breaking News
देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश
पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण
हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- मदन कौशिक

आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए- मदन कौशिक

चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर सरकार अलर्ट, विभागों को 24×7 तैयार रहने के निर्देश

देहरादून। आगामी मानसून और चारधाम यात्रा को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। यूएसडीएमए में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को 24×7 सतर्क रहकर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले प्रदेशभर में कम से कम दो बार नालों और नालियों की सफाई हर हाल में पूरी की जाए, ताकि जलभराव और शहरी बाढ़ जैसी स्थितियों को रोका जा सके। उन्होंने हाई कैपेसिटी पम्प, मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और संचार संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों की पूर्व तैनाती करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को चारधाम मार्गों और आपदा संभावित क्षेत्रों में मेडिकल पोस्ट स्थापित करने, पर्याप्त दवाइयों और चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मानसून के दौरान जलजनित और संक्रामक रोगों से निपटने के लिए विशेष तैयारी रखने को कहा गया। गर्भवती महिलाओं का पूर्व डेटा संकलित कर उनके लिए चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पशुपालन विभाग को आपदा के दौरान पशुओं के उपचार और बचाव के लिए विशेष क्विक रिस्पांस टीम गठित करने को कहा गया। वहीं बढ़ती ट्रेकिंग गतिविधियों को देखते हुए ट्रेकिंग पॉलिसी और ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि ट्रेकर्स के पास जीपीएस और संचार उपकरण उपलब्ध होने चाहिए ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

बैठक में नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग कार्य मानसून से पहले पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि नदियों में सिल्ट जमा होने से बाढ़ और जलभराव की समस्या बढ़ती है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ डिसिल्टिंग कार्य सुनिश्चित करें।

Back To Top