Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर-टीजर रिलीज

‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर-टीजर रिलीज

होम्बले फिल्म्स ने एक बार फिर पौराणिक कथाओं को भव्य अंदाज़ में पेश करने की तैयारी कर ली है। ‘केजीएफ’, ‘सालार’ और ‘कांतारा’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अब स्टूडियो ने परशुराम जयंती के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘महावतार परशुराम’ की पहली झलक जारी कर दी है। यह फिल्म उनके महत्वाकांक्षी ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा है, जो भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित एक विस्तृत एनिमेटेड श्रृंखला है।

सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और टीजर साझा किया। पोस्टर को हिंदी, अंग्रेज़ी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर लाया जाएगा। टीजर में परशुराम के तेजस्वी और उग्र रूप की झलक दिखाई गई है, जो अधर्म के खिलाफ उनकी शक्ति को दर्शाती है।

मेकर्स ने अपने संदेश में लिखा कि जब-जब धर्म कमजोर होता है, तब एक शक्तिशाली अवतार जन्म लेता है। फिल्म को लेकर जारी इस झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। इससे पहले ‘महावतार नरसिम्हा’ को मिली सराहना के बाद अब इस नई किस्त से भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, ‘महावतार परशुराम’ को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना है, हालांकि इसकी सटीक तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। फिल्म में हाई-क्वालिटी विजुअल इफेक्ट्स और भव्य एनीमेशन देखने को मिल सकते हैं, जिसकी झलक टीजर में साफ नजर आती है।

प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं से जोड़ना है, लेकिन एक ऐसे आधुनिक और आकर्षक अंदाज़ में, जो नई पीढ़ी को भी पसंद आए। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं, और इसे लेकर दर्शकों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है।

(साभार)

Back To Top