Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच मुकाबला आज

जीत की तलाश में CSK, लय बरकरार रखना चाहेगी PBKS

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पिछली हार के बाद चेन्नई की नजर जीत का खाता खोलने पर होगी, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम घरेलू मैदान पर वापसी की पूरी कोशिश करेगी। वहीं अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भले ही चोट के चलते मैदान पर न उतरें, लेकिन उनके डगआउट में मौजूद रहने से टीम को रणनीतिक मजबूती मिलेगी।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम का मनोबल ऊंचा है। कप्तान श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर जरूर नजर रहेगी, हालांकि टीम को उम्मीद है कि वह इस मैच में उपलब्ध रहेंगे। युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूती दी है।

दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबलों की बात करें तो पंजाब का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन चेन्नई का घरेलू मैदान हमेशा से उसके लिए मजबूत किला साबित हुआ है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद कांटे की टक्कर का होने की उम्मीद है।

मैच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा, जहां दर्शकों को हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी:

तारीख: 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
स्थान: चेन्नई
प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

Back To Top