Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

युवक की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

युवक की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर कुछ युवकों ने अपने गांव के ही एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पीड़ित को करीब आधा घंटे तक पीटते रहे और उसके लात-घूसों से उसकी शरीर की करीब-करीब हर हड्डी तोड़ दी थी। पीडि़त का कसूर इतना था कि उसने अपने चोरी हुए मोबाइल के बारे में आरोपियों से पूछ लिया था। आरोपियों को लगा कि वह उन्हें चोर बता रहा है। पुलिस टीम ने मात्र 10 घंटे में दो नाबालिगों समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के प्रत्यक्षदर्शी और सिवान, बिहार निवासी रामबाबू मेहतो ने पुलिस को 12 मार्च को शिकायत दी कि वह उसके गांव के लड़के धनंजय, प्रदीप और मनीष कुमार के साथ कटवारिया सराय में किराये पर रहता है। मंगलवार शाम करीब सात बजे सभी कमरे पर थे। उसी समय उसी इमारत में दूसरी मंजिल पर रहने वाला इंदरपाल गाली-गलौच करने हुए नीचे आया और कहने लगा कि मनीष ने उसके कमरे से मोबाइल चुराया है। रामबाबू मेहतो ने कहा कि मनीष ने कोई चोरी नहीं की है तो वह मारपीट करने लगा। तभी इंदरपाल ने अपने साथी शिवम, सौरभ व अन्य को बुलाकर कहा कि आज मनीष जिंदा नहीं बचना चाहिए।

ये मनीष को नीचे गिराकर उसे आधा घंटे तक लात-घूंसों से पीटते रहे। मनीष जब अधमरा हो गया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पीसीआर ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्जकर किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभूनाथ, इंस्पेक्टर अमित चौधरी, एसआई धर्मेंद्र, हवलदार योगेश कुमार, विनोद कुमार व अजय कुमार की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top