Breaking News
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
किसान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन मूल्यों के सच्चे संवाहक हैं- मुख्यमंत्री
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम
कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा धाम

नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल

नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, कुछ की हालत गंभीर

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ क्षेत्र स्थित मघड़ा गांव में बड़ा हादसा हो गया। माता शीतलाष्टमी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैत्र माह के आखिरी मंगलवार के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। मेला होने के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

घायलों को तुरंत बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेला और मंदिर को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

मृतकों में अब तक दो महिलाओं की पहचान हो सकी है, जिनमें सकुन्त बिहार निवासी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी रेखा देवी (45) शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। परिजनों के मुताबिक, वे मेला देखने गई थीं, लेकिन भीड़ के बीच हादसे का शिकार हो गईं।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए थे। बताया जा रहा है कि जिले में अन्य बड़े कार्यक्रमों के चलते पुलिस बल की तैनाती सीमित थी।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top