Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

धामी सरकार ने उत्तराखंड पीसीएस के 189 पदों पर जारी की विज्ञप्ति

धामी सरकार ने उत्तराखंड पीसीएस के 189 पदों पर जारी की विज्ञप्ति

पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकार का बड़ा तोहफा

10 एसडीएम,17 डीएसपी समेत 13 विभागों में पीसीएस की नई भर्ती

2021 की भर्ती में पास हुए 318 पदों पर इसी सप्ताह से इंटरव्यू

देहरादून। उत्तराखंड में पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक और पीसीएस भर्ती की सौगात दी है। सरकार के निर्देश पर यूकेपीएससी ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों के लिए गुरुवार से आवेदन शुरू होंगे। इधर, 2021 पीसीएस परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद 18 मार्च से इंटरव्यू की तिथि भी पहले घोषित की जा चुकी है। उत्तराखंड में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार धाकड़ फैसले ले रही है।सख्त नकलरोधी कानून के बाद समय पर परीक्षा कराने से लेकर परिणाम जारी हो रहे हैं। परीक्षा में सफल युवाओं को समूह ‘ग’ से लेकर अफसरों के पदों पर पिछले कई माह से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

इसी क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति (विज्ञापन) जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार 13 विभागों में रिक्त चल रहे करीब 189 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आयोग के सचिव के अनुसार पदों की संख्या घट और बढ़ भी सकती है। बताया गया कि आयोग ने नई विज्ञप्ति में 10 एसडीएम, 17 डीएसपी, वित्त अधिकारी, राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त, शिक्षा, पंचायतीराज, आदि विभागों में रिक्त पदों के अनुसार विज्ञप्ति जारी की गई है। इधर, राज्य में 318 पीसीएस अफसर बनने वाले युवाओं का इंतजार भी लगभग खत्म हो गया है। इसके लिए 18 मार्च से इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top