Breaking News
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा का दिव्य संदेश
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
वैश्विक तनाव के बीच भी बढ़ा भारत का चावल निर्यात, पहली छमाही में 5% की बढ़ोतरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,

घर से नाराज होकर देहरादून आई तीन नाबालिग बहनें, दून पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

घर से नाराज होकर देहरादून आई तीन नाबालिग बहनें, दून पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

देहरादून। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन नाबालिग बहनों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों बच्चियां घर से नाराज होकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थीं।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिग लड़कियां घूम रही हैं और बातचीत में घर से नाराज होकर देहरादून आने की बात कह रही हैं। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना से महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन वहां बच्चियां नहीं मिलीं।

इसके बाद चीता पुलिस की मदद से तलाश अभियान चलाया गया, जिसके दौरान तीनों बच्चियां विधानसभा तिराहे के पास घूमती हुई मिलीं। महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत थाने लाकर पूछताछ की।

पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि वे आपस में सगी बहनें हैं और अपने परिजनों से नाराज होकर दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र से देहरादून आ गई हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत दिल्ली के सदर बाजार थाना से संपर्क किया, जहां पता चला कि तीनों बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज है।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें बच्चियों के सुरक्षित होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां पुलिस ने तीनों बच्चियों को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Back To Top