Breaking News
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
हरिद्वार : कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने सकुशल बचाया
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की सुस्त चाल, चौथे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ की सुस्त चाल, चौथे दिन भी रफ्तार नहीं पकड़ पाई फिल्म

साल 2026 की शुरुआत के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पहले इसे क्रिसमस वीक पर रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज डेट बदलकर 1 जनवरी कर दी गई। चार दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म की कमाई औसत दायरे में ही सिमटी हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि वीकेंड के आखिरी दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया।

रविवार को भी नहीं आया बड़ा उछाल

फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की थी। हालांकि दूसरे दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई और फिल्म सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। तीसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में हल्का सुधार हुआ और आंकड़ा 4.65 करोड़ तक पहुंचा। रविवार की छुट्टी से भी फिल्म को खास फायदा नहीं मिला और चौथे दिन इसकी कमाई 4.61 करोड़ रुपये पर ही रुक गई।

चार दिनों में कुल कलेक्शन

अब तक ‘इक्कीस’ चार दिनों में कुल 20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म की रफ्तार फिलहाल संतोषजनक नहीं मानी जा रही है और आने वाले दिनों में इसकी असली परीक्षा शुरू होगी।

‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ को सबसे बड़ी चुनौती रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ से मिल रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के 31वें दिन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार को ‘धुरंधर’ ने करीब 11.97 करोड़ रुपये की कमाई की, जो ‘इक्कीस’ के कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। इससे साफ है कि ‘धुरंधर’ का दबदबा अभी भी बरकरार है।

नई स्टारकास्ट के लिए बड़ी परीक्षा

फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अभिनेत्री सिमर भाटिया ने बड़े पर्दे पर कदम रखा है। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इसके अलावा फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी की भी झलक देखने को मिलती है। ‘इक्कीस’ का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।

अब सभी की नजरें सोमवार से शुरू होने वाले वीकडे कलेक्शन पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ की खिलाड़ी बन पाएगी या नहीं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top